दिल्ली से नेशनल परमिट के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचा पिकअप ट्रक

दिल्ली से नेशनल परमिट के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचा पिकअप ट्रक

अंदर रखा था ठंडा करने वाला सामान, अचानक…

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली नंबर के एक पिकअप ट्रक को जब्त किया है। दिल्ली नंबर का ये पिकअप ट्रक नेशनल परमिट के साथ मुजफ्फरपुर आया था। उसके बाद हथौड़ी थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान पता चला कि ट्रक से शराब की खेप को उतारा जा रहा था। उसकी सप्लाई की जानी थी। पिकअप से शराब बरामद इसी दौरान पुलिस ने मौके पर धावा बोल दिया।

 

इस दौरान वहां मौजूद तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कंटेनर और एक पिकअप को जब्त कर लिया है। वाहन से लगभग 2150 लीटर बीयर और शराब जब्त किया गया़ है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने मामले में लगभग आधा दर्जन शराब तस्कर को नामजद करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है़।

 

पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि हथौड़ी थाना क्षेत्र से एक पिकअप और एक कंटेनर से 2150 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है रवि राय की तलाश बताया जा रहा है कि बरामद शराब रवि राय कि है जो कि कुख्यात शराब माफिया है। जिसे लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस छापेमारी की सूचना के बाद जो शराब माफिया फरार हो गए हैं उन सभी को चिन्हित कर छापेमारी की जा रही है। उधर, शनिवार को रामपुरहरी थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया सुमंत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

साथ ही पुलिस उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा के बेटा सुमंत मिश्रा के रूप में की गई। कई शराब कि तस्करी के मामले में फरार सुमंत मिश्रा के इलाके में होने कि सूचना के बाद घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर मीनापुर थाना में आधा दर्जन सहित कई थानों में उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामला दर्ज है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि कुख्यात शराब माफिया सुमंत मिश्रा को बोचहा थाना में दर्ज 75/25 मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े

कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

सीवान की खबरें : रासलीला का हुआ आयोजन

श्रीलंका से मिला ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार,क्यों खास है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है

भारत की मदद को नहीं भूलना चाहिए- श्रीलंकाई मीडिया

वक्फ संशोधन बिल को जंगल कानून से भी अधिक खतरनाक – उलेमा बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!