कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पूर्णिया जिला के  मरंगा थाना की गश्ती पुलिस ने देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार व्यक्ति सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर निवासी अमरेंद्र यादव उर्फ बदलू बताया गया है.शुक्रवार को मरंगा थाना की पुलिस रात्रि गश्ती दल गश्ती के क्रम में एक टॉयर शोरुम, एनएच 31 के पास पहुंची थी.

 

इस दौरान सड़क के किनारे फौजी ड्रेस पहना हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा. भाग रहे व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी ली गई, तो तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया.

 

 

बरामद देशी कट्टा एवं कारतूस को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस संपूर्ण कार्रवाई में मरंगा थाना पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही.

यह भी पढ़े

सीवान की खबरें : रासलीला का हुआ आयोजन

श्रीलंका से मिला ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार,क्यों खास है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है

भारत की मदद को नहीं भूलना चाहिए- श्रीलंकाई मीडिया

वक्फ संशोधन बिल को जंगल कानून से भी अधिक खतरनाक – उलेमा बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!