बैसाखी पर्व पर दुःखभंजन कालोनी कुरुक्षेत्र में सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारा आयोजित

बैसाखी पर्व पर दुःखभंजन कालोनी कुरुक्षेत्र में सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारा आयोजित

सुंदरकांड पाठ में संत समाज भी रहा मौजूद

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

बैसाखी के पावन पर्व पर दुःखभंजन कालोनी कुरुक्षेत्र में संगीतमई सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र के प्रख्यात रामायणी पण्डित राजेंद्र कौशिक द्वारा सुंदरकांड पाठ का शास्त्रों अनुसार विस्तार से सभी श्रद्धालुओं को बताया गया। कालोनी में सांय को कालोनीवासियों द्वारा संकल्प, क्लश एवं रामायण पूजन किया गया।

सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा के महंत एवं षडदर्शन साधुसमाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह के साथ संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कालोनी की गली नंबर 6 की आयोजक समिति के सदस्य पण्डित ओम प्रकाश, खरैती लाल अरोड़ा, सुभाष कौशिक तहसीलदार, अशोक अरोड़ा, श्याम लाल गर्ग, जितेंद्र कौशिक, हरकिरत कुमार, पवन अरोड़ा, रवि कुमार सेठी , जनक अरोड़ा, देवेंद्र अरोड़ा, रविंदर शर्मा, उमेश गर्ग, विनोद वशिष्ठ, प्रेम मदन,ज्ञान चंद अमीन वाले, सुशील अरोड़ा,परमजीत रोहिला, विष्णु गर्ग, विशाल सिंगला इत्यादि कालोनी के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!