राज्य में एक बार फिर पारा 40 डिग्री के पार चला गया है
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद बिहार में एक बार फिर भीषण गर्मी का सिलसिला चल पड़ा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 10 दिनों के बाद गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आने वाले दिनों में लोगों को और गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 8 और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है।
इस कारण शनिवार को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों का जिले गर्म एवं शुष्क रहेंगे। रविवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान में लू (हीटवेव) चलने के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिले गर्म एवं शुष्क रहेंगे।
28 अप्रैल को प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद, 8 मई को गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 22.7 डिग्री सेल्सियस बांका रहा।
पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे, तापमान भी चढ़ेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाने के आसार हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी में सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही आर्द्रता की मात्रा 37 प्रतिशत रही।
इस कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक का अनुभव होने के कारण दोपहर के समय भीषण गर्मी का एहसास हुआ और पसीने भी छूटे। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटना में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। राजधानी का अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
3 दिनों तक तापमान में वृद्धि: बिहार के अधिकांश भागों में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की गई है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार का कहना है कि मौसम में नमी का प्रवाह एवं तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा. आद्रता एवं तापमान के संयुक्त प्रभाव के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होती है यह अगले तीन दिनों तक बिहार के लोगों महसूस होगा.
रात में बढ़ेगी गर्मी: आशीष कुमार का कहना है कि अभी जिस तरीके का मौसम में बदलाव हो रहा है. इससे सबसे ज्यादा रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी. बिहार के अधिकांश भागों लिए मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी भाग में यहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाएगा और आम तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस मौसम में बढ़ोतरी होगी.
हीट वेव का अलर्ट: भारत मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में 4 दिनों के बाद हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि आज के बाद 25 एवं 26 तारीख में मौसम विभाग हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है. अगले तीन से चार दिनों में बिहार के मौसम में 4 से 5 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना की है.
- यह भी पढ़े…………
- सकारात्मक जिद से लिखी जा सकती है सफलता की कहानी
- ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
- बिहार के मधेपुरा जिले का आज स्थापना दिवस है
- भारत के प्रहार से दहला पाकिस्तान