सीवान की खबरें : सिसवन में निकला तिरंगा यात्रा

सीवान की खबरें : सिसवन में निकला तिरंगा यात्रा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में गुरुवार की शाम सिसवन भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली. मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा अस्पताल रोड से होते हुए महावीर चौक सब्जी बाजार के रास्ते अंबेडकर चौक पहुंच संपन्न हुई .इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे और भारत मां की जय के नारे लगाएं. इस दौरान भाजपा के जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी, पूर्व सैनिक विजय तिवारी, केशव सिंह, रमेश तिवारी, धनंजय सिंह, विनोद चौधरी, डॉ अशोक भारती , रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे.

 

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवास विजय मांझी के रूप में हुई है। इस संबंध में गुरुवार को सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सरौत में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, जीविका ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार तिवारी और सतीश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। महिलाओं को सतत जीविकोपार्जन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और नल जल योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आत्मनिर्भर होती महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी आकांक्षाएं बताईं।

एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। महिलाओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उत्साहित दिखीं।

इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है।

मारपीट पांच घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के टरेनवां माधोपुर गांव में आपसी जमीनी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र अनुज कुमार व दीपक कुमार के अलावा सुगनदेव राम का पुत्र मदन राम मदन राम म का पुत्र मुन्ना राम और मनोज राम शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रमाशंकर मांझी का पुत्र शैलेश कुमार, पारी बजार के आशीद दास का पुत्र स्नेहा दास व साईपुर के रामकृपाल तातवां का पुत्र पिंटू प्रसाद शामिल है। तीनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

नेवी कैप्टन से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार कुख्यात गिरफ्तार

थानेदार ने दुकानदार से लाखों रू का सामान लिया…पैसा मांगने पर केस में फंसा दिया 

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी शुरू

सीवान डीएम ने सीवान मॉडल अस्‍पताल के विभिन्‍न विभागों का किया औचक निरीक्षण

36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

बिहार में सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को रिश्वत लेते पकड़ा

क्या आईपीएस आनंद मिश्रा एक बार फिर भाजपा में जा रहे है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!