कई मामलों में वांछित मोस्टवांटेड बदमाश गिरफ्तार

कई मामलों में वांछित मोस्टवांटेड बदमाश गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहारशरीफ : गृहभेदन व चोरी के दर्जनों मामलों में फरार चल रहे नालंदा जिले के कुख्यात एवं मोस्ट वांटेड अपराधी ईश्वर रविदास को पुलिस ने एक विशेष छापामारी अभियान में गिरफ्तार कर लिया है.

 

गुप्त सूचना के आधार पर बिहार थाना द्वारा गठित छापामारी टीम ने पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत करनौती गांव में स्थानीय थाना की मदद से सटीक कार्रवाई करते हुए इस वांछित अपराधी को दबोच लिया.

 

गिरफ्तार ईश्वर रविदास, उम्र लगभग 28 वर्ष, पिता कृष्ण रविदास, निवासी खैराबाद (थाना बिहार, जिला नालंदा), लंबे समय से नालंदा जिला के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी और गृहभेदन के मामलों में फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी से नालंदा पुलिस को बड़ी राहत मिली है.

 

बिहार थाना के थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य मामलों की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

 

छापेमारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, पुअनि रविन्द्र कुमार, रौशन कुमार, सुशील कुमार पासवान, पवन कुमार, सअनि राकेश कुमार सिंह , सिपाही सोनु कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार, सुरेन्द्र कुमार व अन्य शामिल थे.

यह भी पढ़े

एटीएम कार्ड बदलकर 1.35 लाख की शॉपिंग, 2 गिरफ्तार

हथियार, कारतूस व नकदी के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

देशी कार्बाइन और कारतूस की होनी थी डिलीवरी, पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

सोनपुर  के दुधैला जागीर ग्राम में दो पक्षों में हुए झड़प को लेकर एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण

मोतिहारी में फर्जी राशन कार्ड और आधार घोटाले का पर्दाफाश

50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की दो खिलाड़ी बिहार राज्य नेटबॉल टीम में चयनित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!