विश्व पर्यावरण दिवस- पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक प्रदूषण का अंत जरूरी: डॉ अल्का सिंह
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा हल्के या छोटे- छोटे जड़ वाले पौधों को लगाने के लिए बोतल का उपयोग करने के लिए की गई अपील:
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, क्योंकि यह पीने के पानी और भोजना के द्वारा हमारे शरीर में समा रहा हैं। लेकिन प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक रूप से हम सभी को आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उक्त बातें ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संरक्षक सदस्य डॉ अल्का सिंह ने छपरा शहर स्थित साधनापूरी शाखा कार्यालय में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित समूह हो संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर एक वैश्विक संधि के लिए चल रही बातचीत के बीच महत्वपूर्ण आयोजन जरूरी है। क्योंकि लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। जो वर्तमान समय के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित और स्वच्छ बनाने में अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सके। ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध और स्वस्थ होगा।
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा हल्के या छोटे- छोटे जड़ वाले पौधों को लगाने के लिए बोतल का उपयोग करने के लिए की गई अपील:
“प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” जैसे महत्वपूर्ण थीम के संबंध बताया गया कि आप सभी अपने अपने घरों में बेकार पड़े हुए प्लास्टिक की बोतल को फेकना नहीं हैं। बल्कि आप लोग हल्के या छोटे- छोटे जड़ वाले पौधों को लगाने के लिए उसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि बोतलों में पौधे लगाना बहुत ही आसान होता है। आप के बगीचे में बोतल का उपयोग करने के कई तरीके हैं।
गार्डन प्लांट्स, हैंगिंग टोकरिया, पानी के डिब्बे जैसे बगीचे के उपकरण और बोर्ड हाउस जैसे सजावट बनाने की कोशिश करें। बिहार और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापपुरी छपरा में जागरूकता अभियान के दौरान प्रीति शाही, मणि शाही, कुंती देवी, सुमन सिंह, पलक, आराध्या, सुरभि, अंजलि, रतन कुमार, सुरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित हुए। जबकि कार्यक्रम का संचालन अरिजीत सिंह के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल दर्जनों लोगों को पौधा सप्रेम भेंट कर भविष्य में भविष्य में पौधा संरक्षण और सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़े
ज़मीन के एक इंच के लिए भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर कर की हत्या, इलाके में हड़कंप
रानीतालाब गोलीकांड: बिहार एसटीएफ ने दो अपराधी किए गिरफ्तार, मुखिया पति पर हुआ था हमला
रघुनाथपुर : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी