Headlines

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक

पक्ष-विपक्ष कोई नहीं, दे प्रस्ताव होंगे कार्य:संजय तिवारी

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बैठक में तीन करोड़ छत्तीस लाख का प्रस्ताव हुआ पास

जल निगम का अधूरा कार्य और सफाईकर्मियों गांव में ना जाने का छाया रहा मुद्दा

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):

रामनगर/बाराबंकी। ब्लाक सभागार रामनगर में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल निगम द्वारा ग्राम पंचायतों में खड़ंजा आदि खोदकर पाइपलाइन डालने के बाद सही न करने, फटी पाइपलाइन व सफाई कर्मियों द्वारा गांव में साफ सफाई का काम ना करने का मुद्दा छाया रहा।
ब्लॉक प्रमुख ने बोलते हुए कहा कि 4 वर्ष में सरकार की जो भी योजनाएं थी हमने हर गांव में पहुंचाने का कार्य किया है और विकास की नई किरण जगाई है। एक वर्ष का समय बचा है जो कार्य नहीं हो पाए हैं प्रस्ताव दे दीजिए कोई पक्ष विपक्ष नहीं है जो काम बचे हैं हम प्रयास करेंगे सभी क्षेत्र पंचायत में कार्य हो जाए। एक साल में जितना भी ग्राम पंचायत में काम हो जाए उसका बहुत लाभ मिलेगा।
जो भी ग्राम प्रधान व बीडीसी बैठे हैं दोबारा चुनकर आए हमारी शुभकामनाएं हैं।
श्री तिवारी ने बोलते हुए कहा कि ग्राम प्रधान परेशान है सभी का बकाया भुगतान हो जाए जिन ग्राम पंचायत में पानी की टंकी बनी है सुचारू रूप से चल नहीं रही है सभी जगह शिकायत आती है पाइपलाइन फटी है जल नहीं जा रहा है। जल निगम के सहायक अभियंता अजय रंजन से कहा कि विभाग को काम सुधारने की आवश्यकता है।
सांसद प्रतिनिधि सौरभ पांडे और एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने समस्याओं को अवगत कराते हुए विचार रखें।
ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के संरक्षण में और खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में ब्लाक रामनगर को विकास को बुलंदियों तक पहुंचाया है।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचम राज्य वित्त आयोग में 8370773 रुपए और पंद्रहवां वित्त आयोग में 13660702 रुपए खर्च हुए है।बैठक में 3 करोड़ 67 लाख का प्रस्ताव आया।
जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा में 10 माह से पक्के कार्यों की कोई धनराशि नहीं आई है जैसे ही भारत सरकार पैसा जारी करेगी जो आदेश और निर्देश शासन का होगा इसके अनुसार भुगतान किया जाएगा।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सीचसी अधीक्षक डॉक्टर प्रणव श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा विभाग से एआरपी देवेंद्र वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरजीत सचान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग सहित सभी ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि डॉ. दलबीर सिंह यादव ने किया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत अभय शुक्ला, एडीओ एमआई अरुण कुमार व्यास, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश अवस्थी, राजेश सिंह, झब्बूलाल रावत, पंचम गौतम, राम प्रताप डॉ अमरीश रावत ग्राम प्रधान विनय वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर वर्मा, भगौती यादव, कमलेश वर्मा, अब्दुल हमीद, विमलेश वर्मा, राजू, वीरेंद्र कुमार रावत, सतेंद्र वर्मा, चंदन सिंह, अतुल वर्मा, प्रमोद कुमार रावत, सुभाषचंद रावत, राजमल वर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

भाजपा के पूर्व विधायक शत्रुघ्‍न तिवारी उर्फ चोकर बाबा जनसुराज का थामा दामन

अमनौर पुलिस ने महज पांच घण्टों के अंदर चोरी गई मोटरसाइकिल किया बरामद

DGP: बिहार के सभी जिलों में गठित होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट

बर्थडे पार्टी में शराब और शबाब का जश्न मनाया जा रहा था, तभी पुलिस की हो गई एंट्री 

सीवान में होमगार्ड जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजन हत्या करने का लगा रहे है आरोप

रघुनाथपुर : कृषि सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता सह पत्रकार नवीन पाण्डेय के निधन से दक्षिणांचल हुआ शोकाकुल

एसडीएम न्यायिक पिंडरा का हुआ तबादला, एसडीएम हटेगी कब ?

पटना से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन, 20 जून को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे

क्या ईरान पर भीषण बमबारी करेगा इजरायल?

पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!