विशिष्ट शिक्षिकाें के योगदान पर पुष्प वर्षा

विशिष्ट शिक्षिकाें के योगदान पर हुआ पुष्प वर्षा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

 

सीवान जिला के हुसैनगंज  प्रखंड में  नियोजित शिक्षकों का विशिष्ट बनना किसी वरदान से कम नहीं है। बिहार के तमाम नियोजित शिक्षक तकरीबन दो दशकों से अपने गृह प्रखंड में स्थानांतरण की बाट जोह रहे थे। परंतु स्थानीय निकाय के कर्मी होने के कारण इनका अन्यत्र निकाय में स्थानांतरण संभव नहीं था। बहरहाल, सक्षमता परीक्षा उत्तीर्णोपरांत राज्यकर्मी बनते ही स्थानांतरण का सपना साकार होते देख तमाम विशिष्ट शिक्षकों में हर्ष व खुशी का माहौल है।

 

उल्लेखनीय है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमापुर (हिंदी) की शिक्षिका सुषमा कुमारी लंबे समय से विवाहोपरांत अपने मायके में ही रह रही थी। परंतु विशिष्ट शिक्षिका बनते ही स्थानांतरण का मौका हाथ लगा और अपने ससुराल के गृह प्रखंड हुसैनगंज के नया प्राथमिक विद्यालय खरसंडा रखात टोला में योगदान कर लिया। उनके गृह प्रखंड में योगदान करते ही विद्यालय परिवार सहीत सभी छात्र-छात्राओं खुशी का इजहार करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।

 

इस तरह पूरे प्रखंड के विशिष्ट शिक्षकों में खुशी की लहर है। प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों विशिष्ट शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पहुंच कर शिक्षिका को बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रदान कर हर्षित किया।

 

शुभकामना देने वालों में नजीर हुसैन, शंभू सिंह, अशोक उपाध्याय, मुकेश चौबे, अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार, गुल मोहम्मद, राजन कुमार भारती, मुनमुन, राजन कुमार, इरफान अली, कन्हैया जी, प्रमोद कुमार शर्मा, अमरजीत यादव, रामजीत यादव, सुखनंदन शाह, नियाज अहमद, अनिल कुमार राम सहित दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें : शिक्षक के शोक सभा में विधायक सहित कई गणमान्‍य हुए शामिल 

सीवान की खबरें :  दाहा नदी में डूबने से  महिला की  हो गई मौत  

सीवान में तीन भाइयों पर फायरिंग; एक की मौत:दो घायल

प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों का मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी मनोज सिंह ने किया निरीक्षण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!