सीवान की खबरें  :  श्रावण के दूसरे सोमवारी को भगवान भोलेनाथ के दुग्धाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था

सीवान की खबरें  :  श्रावण के दूसरे सोमवारी को भगवान भोलेनाथ के दुग्धाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के  सिसवन प्रखण्ड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दुग्धाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंबेडकर भवन के सभागार में अरघा समिति सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में तय हुआ कि रविवार रात से शुरू होने वाले जलाभिषेक को प्रातः 8 बजे रोक दिया जाएगा।

इसके बाद मंदिर के गर्भ की साफ-सफाई और प्रातःकालीन श्रृंगार पूजा के बाद 8:30 बजे से दुग्धाभिषेक शुरू होगा, जो 9 बजे तक चलेगा।इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से बारी-बारी से जलार्पण और दुग्धाभिषेक कराया जाएगा।

यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक में सीवान एसडीओ, एसडीपीओ और चैनपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने का आश्वासन दिया।

 

 

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक कचनार निवासी राजीव कुमार का पुत्र प्रीतम कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सिसवन थाना में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई की और आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित 6 मामलों का निपटारा किया।जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

जनता दरबार के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाकर संतुष्ट हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।इस पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर देख रहे हैं। जनता दरबार के आयोजन से प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी कम हुई है और समस्याओं का समाधान करने में मदद मिली है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, जनता दरबार के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

मैरवा थाना में विवादों का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

मैरवा थाना में जनता दरबार में   थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया।जनता दरबार में कुल पांच मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया। इससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने में मदद मिली और वे संतुष्ट हुए।

 

रघुनाथपुर थाना परिसर में   जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष ने जमीन से संबंधित 6 मामलों पर सुनवाई की। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों ने जमीनी विवाद के निपटारे के लिए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को कहा गया था। जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

यह भी पढ़े

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना क्यों प्रारम्भ की है?

सीवान में अपराधियों ने चाकू घोंपकर युवक की कर दी हत्या , मामला प्रेम प्रसंग का

बिना रोक-टोक पारस अस्पताल में कैसे घुसे अपराधी?

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड होगी फाइलेरिया मरीजों की जानकारी, 17 हजार मरीजों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

बिहार में मजदूरों का पलायन नहीं रुक तो मैं आंदोलन करूंगा रणविजय सिंह

अमनौर में पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा

वाराणसी में पत्रकारों ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

व्यवस्था की मारी एक अबला बेचारी 

बिहार के मोतिहारी में पीएम मोदी की हुई जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!