राजवंशी लोक कल्याण मेमोरियल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किए गए डॉक्टर गणेश दत्त पाठक
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित समारोह में ग्रुप चेयरमैन सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया सम्मानित
जिले के प्रखंड जीरादेई में स्थित डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा गुरुवार को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा दिया जानेवाला बेहद प्रतिष्ठित राजवंशी लोक कल्याण मेमोरियल अवॉर्ड 2025 प्रख्यात शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक को प्रदान किया गया।
डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सुभाषचंद्र प्रसाद ने कहा कि समाज में सकारात्मकता के संचार और लोक कल्याण की अभिवृद्धि को प्रेरित करने के सद्प्रयासों की सराहना अनिवार्य तथ्य है। सिविल सेवा परीक्षा के विशेषज्ञ और सोशल मीडिया और अन्य तरीके से समर्पित भाव से छात्रों को मोटिवेट करने के सार्थक प्रयासों के लिए डॉक्टर गणेश दत्त पाठक को यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान समाज में सकारात्मक योगदान के लिए जिले के विशिष्ट व्यक्तित्व को दिया जाता रहा है।
डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉक्टर संवादित्य गोस्वामी ने कहा कि सकारात्मक प्रयास सदैव लोक कल्याण के प्रयास को ऊर्जस्वित और प्रेरित करते हैं। राजवंशी लोक कल्याण मेमोरियल अवॉर्ड समाज में सकारात्मकता का संचार करने वाले व्यक्तित्व को दिया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक योगदान करने वाले लोगों की सराहना से अन्य लोग भी सामाजिक योगदान के लिए प्रेरित और ऊर्जस्वित होते हैं। इससे सकारात्मक समाज के निर्माण में मदद मिलता है। कार्यक्रम में डॉक्टर एस एम अहमद, डॉक्टर नीलेश, डॉक्टर प्रज्ञा पांडेय, मन्नान अंसारी विकास मिश्रा आदि उपस्थित रहे।