Headlines

करूर में कैसे मची भगदड़? भगदड़ मचने से 41 लोगों की जान चली गई

करूर में कैसे मची भगदड़? भगदड़ मचने से 41 लोगों की जान चली गई

NDA की 8 सदस्यीय टीम करूर का दौरा करेगी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK प्रमुख विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने 41 लोगों की जान ले ली, जिनमें 18 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने अपनी FIR में इस घटना को विजय का जानबूझकर किया गया ताकत का प्रदर्शन बताया है।

FIR के मुताबिक, रैली सुबह 9 बजे शुरू होनी थी और दोपहर तक बड़ी भीड़ जुट गई थी। विजय का भाषण दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन वे रात 7 बजे पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उनकी देरी से भीड़ में बेचैनी और अफरा-तफरी फैल गई।

छत गिरने से लोगों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि विजय का प्रचार बस कई जगहों पर बिना इजाजत रुकी, जिससे यह एक तरह का अनियोजित रोड शो बन गया। इस बीच TVK कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और एक शेड की टिन की छत पर चढ़ गए। छत गिरने से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मचा राजनीतिक घमासान

पुलिस ने दावा किया कि खाने-पीने और सुरक्षा के इंतजामों की कमी की चेतावनी दी गई थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने इसे नजरअंदाज कर दिया। घटना के बाज राजनीतिक घमासान तेज हो गया। सत्तारूढ़ DMK और विजय की पार्टी TVK आमने-सामने हैं। TVK ने इसे साजिश बताया और मामले की CBI जांच की मांग की है।

वहीं, DMK ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शांति बनाए रखने की अपील की और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की सलाह दी।

पुलिस पर भी उठे सवाल

TVK नेताओं ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि बिजली काटी गई और एंबुलेंस भीड़ में घुस गई, जिससे भगदड़ और बढ़ गई। हालांकि, बिजली विभाग ने इसे खारिज किया और कहा कि भीड़ बढ़ने से जनरेटर और लाइटिंग सिस्टम बाधित हुआ था।

ADGP डेविडसन देवासिरवथम ने बताया कि कार्यक्रम को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया था और 500 पुलिसकर्मी तैनात थे। करीब 27 हजार लोग पहुंचे जबकि अनुमति सिर्फ 10 हजार की थी।

तमिलनाडु के करूर में TVK की रैली के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। यह टीम हादसे की वजहों की जांच करेगी और पीड़ित परिवारों से भी मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का गठन किया है। इस टीम में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, बृजलाल, अपराजिता सरंगी, रेखा शर्मा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और TDP के के. पुट्टा महेश कुमार शामिल हैं। इस समिति की संयोजक भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी होंगी।

कहां-कहां जाएगी NDA की टीम?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बयान के अनुसार, यह टीम घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी और एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। सीतारमण ने करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना।

स्टालिन का संदेश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को बहुत बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को सक्रिय कर सभी जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए।

स्टालिन ने अपने वीडियो संदेश में कहा, करूर में जो हुआ वह एक क्रूर त्रासदी है। यह ऐसा हादसा है जो पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी कभी नहीं होना चाहिए। मैंने अस्पातल जाकर जो दृश्य देखे वे अब भी मेरी आंखों के समने ताजा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!