सिसवन की खबरें :   मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :   मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबारकपुर गाँव निवासी कन्हैया शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

एसीएसटी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने एसीएसटी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया। चैनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

 

नगई गांव में मारपीट  मामले में एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  चैनपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगई गाँव निवासी दिनेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

 

सांप कटी की घटना में दो अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर सांप के काटने से दो लोग अचेत हो गए। साप कटी में जयी छपरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह का पुत्र नीरज सिंह व नोनियापट्टी निवासी मदन तिवारी का पुत्र विनोद तिवारी शामिल है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बाइक से गिरकर दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायलों में सरौत गांव निवासी ओमप्रकाश राम का पुत्र रामेश्वर राम व सतन राम का पुत्र लक्ष्मण राम शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

जमीन विवाद में हुई मारपीट में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन  थाना क्षेत्र के भागर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी धर्मेंद्र साह का पुत्र अमित कुमार साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

यह भी पढ़े

चारगंहा से 88 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद

शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में से एक भी भारत का संस्था नहीं है,क्यों?

होने वाले चुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती-निर्वाचन आयोग

तमिलनाडु की गलतियों का खामियाजा मध्य प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है-मोहन यादव

भारत-ब्रिटेन के बीच होगा फ्री ट्रेड,इससे कौन चीजें होंगी सस्ती?

ब्रिटेन की नौ विश्वविद्यालय भारत में अपना परिसर खोलने जा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!