भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं अपराध पर त्वरित नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए भगवान बाजार थाना पुलिस टीम द्वारा तीन संगीन आपराधिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया है। इन घटनाओं में लूट, मोबाइल छिनतई तथा पुलिस दल पर हमला जैसे गंभीर अपराध सम्मिलित थे।

दिनांक-12.03.25 को भगवानबाजार थानान्तर्गत 03 अलग-अलग जगहों पर लूट की घटना घटी थी। जिस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड सं0-126/25, 127/25 एवं 133/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार लूट की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा भिन्न भिन्न कांडों में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-

1. पीयूष कुमार सिंह, पिता-विजय कु० सिंह, साकिन-रामलीला मठीया दरोगा राय चौक, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण।

2. रवि कुमार, पिता-दिलीप कुमार यादव, साकिन-मिनरवा कोचिंग सेन्टर हॉस्पिटल चौक दुर्गा मंदिर के पास, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण।

3. दिपक कुमार पटेल उर्फ नितेष कुमार, पिता-सत्येन्द्र सिंह, वर्तमान पता-RPF कॉलोनी रेलवे क्वार्टर पार्सल ऑफिस के सामने ब्लॉक नं0-150, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1. पीयूष कुमार सिंह –

1. भगवान बाजार थाना कांड सं0-126/25, दिनांक:- 12.03.25, धारा:-309(4) बी0एन0 एस० ।

2. भगवान बाजार थाना कांड सं0-133/25, दिनांक:- 12.03.25, धारा:-309(4) बी०एन० एस० ।

3. भगवान बाजार थाना कांड सं0-127/25, दिनांक:-12.03.25, धारा: 309 (4) बी०एन० एस० ।

4. भगवान बाजार थाना कांड सं0-167/24, दिनांक:-07.04.24, धाराः-188 भा0द0वि0, 25(1-बी) (ए), 26, 35 आर्म्स एक्ट।

5. भगवान बाजार थाना कांड सं0-185/24, दिनांक:-17.04.24, धारा:-224 भा०द०वि० ।

2. रवि कुमार –

1. भगवान बाजार थाना कांड सं0-126/25, दिनांक:-12.03.25, धारा:-309(4) बी०एन० एस० ।

2. भगवान बाजार थाना कांड सं0-133/25, दिनांक:-12.03.25, धारा:-309 (4) बी0एन0 एस० ।

3. भगवान बाजार थाना कांड सं0-127/25, दिनांक:-12.03.25, धारा:-309(4) बी०एन० एस० ।

3. दीपक कुमार

1. भगवान बाजार थाना कांड सं0-133/25, दिनांक:- 12.03.25, धारा:-309(4) बी०एन० एस०।

जप्त सामानों की विवरणी:-

1. मोटरसाइकिल-01

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:-थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

यह भी पढ़े

कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल

वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ

सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर  में स्‍थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

बिहार चुनाव: क्या है नीतीश की रणनीति?

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ने जिला के मतदाताओं से  06 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए किया अपील

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान  ने प्रेसवार्ता कर आठों विधानसभा क्षेत्र  के अभ्यर्थियों की सूची  प्रकाशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!