Headlines

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित चार विवादित मामलों का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आए मामलों की सुनवाई की गई और आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया गया ।

जनता दरबार में आए अधिकांश मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

 

आपसी विवाद में मारपीट महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन  थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई।घायल महिला स्थानीय निवासी सैफ अली खान की पत्नी शकीला खातुन है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

बाइक से गिरकर युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक साईपुर निवासी राजेश शर्मा का पुत्र आकाश कुमार शर्मा है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक

सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

सेवानिवृत्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

भारत-वेनेजुएला वार्ता के बाद दुनिया में मची हलचल,क्यों?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!