कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर स्थित मैला टंकी परिसर में रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हर्ष उर्फ मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई, जो कदमकुआं के लंगरटोली का निवासी था। वर्तमान में वह रामकृष्णा नगर के खेमनीचक में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर कदमकुआं थाना पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

 

घायल युवक को पीएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ध्रुव कुमार के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह कदमकुआं के काजीपुर डोमखाना झोपड़पट्टी का निवासी है। पूछताछ में अन्य आरोपियों का नाम भी उजागर हुआ। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपित के बीच पुराना विवाद था। वर्ष 2019 में मृतक हर्ष ने राहुल के भाई दौलत को साही हास्पिटल के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। कदमकुआं थाना में केस किया गया था। इसी बीच हर्ष एक मामले में दूसरे राज्य के जेल में बंद हो गया। वह करीब सात महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।

 

हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान मृतक ने आरोपित राहुल और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी धमकी और पुराने प्रतिशोध की वजह से राहुल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार की रात यह हत्या की। पुलिस दोनों पक्षों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। कदमकुआं में दोस्तों में मिलने गया हर्ष हर्ष का पूरा परिवार खेमनीचक में रहता है। घटना की देर शाम वह घर से निकलकर अपने दोस्तों से मिलने मैला टंकी के पास गया था। उसके साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे।

मैला टंकी के पास कार्नर पर एक बाइक पर वह अपने दोस्त के साथ बैठा था। हर्ष पीछे की सीट पर बैठा था और उसका दूसरा दोस्त पास में खड़ा था। कुछ देर बातचीत कर तीनों वहीं सड़क किनारे सजी दुकान की मूर्ति देख रहे थे। इसी बीच चार पांच की संख्या में अपराधी आ गए। हर्ष को घेर लिया। पिस्टल से सीधे हर्ष के सिर में पीछे से गोली मार दी। उसके गिरते ही अपराधियों ने दो तीन गोलियां और उसके शरीर मे दाग दी और सभी फरार हो गए।

यह भी पढ़े

आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल

वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ

सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर  में स्‍थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

बिहार चुनाव: क्या है नीतीश की रणनीति?

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ने जिला के मतदाताओं से  06 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए किया अपील

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान  ने प्रेसवार्ता कर आठों विधानसभा क्षेत्र  के अभ्यर्थियों की सूची  प्रकाशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!