सिसवन की खबरें :  सिसवन  पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया 

सिसवन की खबरें :  सिसवन  पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर रोक लगाना है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

 

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ गांव निवासी गया महतो, अमरेश महतो तथा रंजीत वर्मा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ चैनपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायल युवको में रामगढ़ निवास राजेश दुबे का पुत्र रितेश दुबे व एमजे नवाब का पुत्र आरिफ शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के चान्दपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रविंद्र पाण्डेय का पुत्र बाल्मीकि पाण्डेय है. घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

अलग अलग दुर्घटना में तीन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलो में भागर गांव निवासी बिरेन्द्र यादव की पत्नी किरण देवी व पुत्री सोनी कुमारी के आलावा गंगपुर सिसवन निवासी प्रह्लाद प्रसाद का पुत्र बिट्टु कुमार शामिल है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

सारण पुलिस ने अपहरण एवं लूट की बड़ी योजना का किया पर्दाफाशः 05 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार

भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डेरनी पुलिस ने 3 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल

वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ

सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर  में स्‍थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

बिहार चुनाव: क्या है नीतीश की रणनीति?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!