*रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार रजक का IAS में हुआ पदोन्नति*
*तीन भाइयों में सबसे बड़े मनोज ने डिप्टी कलक्टर से सफर की शुरुआत कर बने IAS*
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर बाजार निवासी मनोज कुमार रजक का IAS में पदोन्नति हुआ है जिसका नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।आईएएस में पदोन्नति की खबर मिलते ही गांव में खुशियां दौड़ गई।
तीन भाइयों में सबसे बड़े मनोज कुमार रजक ने 1995 में डिप्टी कलक्टर के पद से सफर की शुरुआत कर बीडीओ,सीओ,डीटीओ,एडीएम,ज्वाइंट सेक्रेटरी,आप्त सचिव के पद को सुशोभित करते हुए IAS तक का सफल सफर करने पर मनोज रजक ने इस उपलब्धि को गांव,समाज और पढ़ने वाले बच्चों को फुट प्रिंट बताते हुए कहा कि पढ़ो और बढ़ो।
श्री मनोज कुमार रजक के अनुज प्रमोद भारती बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर रीजनल कार्यालय सीवान में है तो सबसे अनुज संदीप रजक फ्लाई एयरलाइंस दुबई में कार्यरत है।
मनोज कुमार रजक की दो पुत्रियों में एक low की पढ़ाई पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में पढ़ाई कर रही है।

IAS मनोज कुमार रजक मिलनसार,मृदुल स्वभाव के धनी व्यक्ति है.छठी मैय्या की कृपा इन पर बनी रहे।
श्रीनारद मीडिया परिवार की तरफ से मनोज कुमार रजक को ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं।

