नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
पोस्टर, नारे व मानव श्रृंखला से की नशा छोड़ने की अपील
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सारण जिला के एकमा नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में पोस्टर, बैनर व आकर्षक व प्रेरणादायक नारे लगाते हुए एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने समाज से नशा छोड़ने की अपील की तथा नशा के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
बीआरसी परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकमा की प्रधानाध्यापिका सारिका द्विवेदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर के प्रधानाध्यापक मनजीत कुमार तिवारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में प्रधानाध्यापक मोहम्मद तौकीर अंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाढ़ी में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला डोमन राय, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा में प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।
बच्चों ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “स्वस्थ समाज की पहली पहचान— नशा मुक्त हो अपना गांव”, “शराब, गुटखा, तंबाकू को कहें ना” जैसे नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। गौसपुर विद्यालय के दिग्विजय कुमार गुप्ता, कमल कुमार सिंह, सनोज कुमार, अंजू कुमारी, सोनाली नंदा, रंजीत कुमार, रंजन कुमार, सुशील कुमार, अमित कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जागरूकता रैली में साथ चलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
एकमा सहित सदर प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों में बीईओ योगेंद्र बैठा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर-मेकिंग, भाषण, गीत व नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया कि नशा कैसे परिवार, समाज व युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। बच्चों द्वारा दिया गया संदेश समाज पर अधिक प्रभाव डालता है।
बहरहाल, स्थानीय प्रशासन व विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रैली से पूरे क्षेत्र में नशा मुक्त समाज का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।
यह भी पढ़े
फाइलेरिया उन्मूलन की जंग में पीएसपी सदस्य फ्रंटलाइन पर, नाइट ब्लड सर्वे को मिल रहा जनसहयोग
सड़क दुर्घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचने वाला टोटो चालक आक्रोशित भीड़ का हो गया शिकार
जीविका दीदियों ने अपने समूह पर लगाया आरोप
Raghunathpur: संघ शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर करेंगे संवाद
दिल्ली में अब 11 नहीं, 13 जिले होंगे; कैबिनेट ने दी मंजूरी
मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी
मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी

