Headlines

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के भगवानबाजार थानान्तर्गत दिनांक-01.02.26 को एक होटल के पास पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। जिस संबंध में जख्मी के फर्दब्यान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड संख्या-87/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक-03.02.26 को सारण पुलिस की लगातार दबिश के कारण इस कांड के 01 नामजद अभियुक्त सोनू सिंह, पिता-स्व० संजय सिंह, साकिन-नैनी, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी निरंतर जारी है।

> अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. सोनू सिंह, पिता-स्व० संजय सिंह, साकिन-नैनी, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।

> अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-

1. भगवान बाजार थाना कांड सं0-86/18, दिनांक-04.02.18, धारा-394 भा०द०वि० ।

2. भगवान बाजार थाना कांड सं0-98/18, दिनांक-05.03.18, धारा-392 भा०द०वि० ।

3. गरखा थाना कांड सं0-22/18, दिनाक 19.01.18, धारा-302 मा०द०वि० ।

4. जलालपुर थाना काड सं0-35/18, दिनाक-14.03.18, धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०)/ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।

5. जलालपुर थाना कांड सं0-34/18, दिनांक-14.03.18, धारा-392 भा०द०वि० ।

 

 

 

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

परसा थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

दिनांक-02.02.26 को परसा थाना को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें वादी के द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज को लेकर ससुरालवालो द्वारा कर दी गयी है। जिस संबंध में उक्त लिखित आवेदन के आधार पर परसा थाना कांड संख्या-44/26, दिनांक-02. 02.26, धारा-80/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर प्राथमिकी के 01 मुख्य आरोपी गौतम कुमार (मृतिका के पति) को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

गौतम कुमार, पिता-चन्देश्वर प्रसाद साह, साकिन अंजनी, थाना-परसा, जिला-सारण।

> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-

थानाध्यक्ष परसा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।

यह भी पढ़े

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!