जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास धमाका, सेना के दो जवान शहीद
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:
* उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास धमाके की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) के पास हुए एक अचानक धमाके में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
बलिदानी जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के तौर पर हुई है। इस घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर
साइबर थाना, सिवान की बड़ी सफलताः मई माह में 2.30 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को कराई गई रिफंड
मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
