लकड़ी नवीगंज एवं बसंतपुर सी.एस.पी. लूटकांड का सफल उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दिनांक 17.04.2026 को लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक सी.एस.पी. संचालक से लूट की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर लकड़ीनवीगंज थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना के सफल उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई राशि की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-09.06.26 को वाहन जांच अभियान के दौरान मदारपुर गांव से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त साजिद अली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन तथा लूट का 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।
उसने दिनांक 17.04.2026 को लकड़ीनवीगंज तथा दिनांक 01.06.2026 को बसंतपुर में सी.एस.पी. संचालकों से लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही, बैंक के सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी जाँच के आधार पर कांड में संलिप्त दूसरे अभियुक्त आनंद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 02 मोबाइल एवं 10,000 नगद राशि बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार स्वयं एक सी.एस.पी. का संचालक है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में अभियुक्त आनंद कुमार दोनो लूटकांड में बैंक में वादी के आस-पास दिखाई दे रहे हैं।
पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त आनंद कुमार लूट की घटनाओं में लाइनर के रूप में कार्य करता था तथा इसके एवज में लूटी गई राशि का लगभग 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करता था। लकड़ीनवीगंज लूट कांड का 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त हो चुका है। जब लकड़ीनवीगंज लूटकांड की घटना के बाद यह नहीं पकड़ाये तब इनलोगों के द्वारा बसंतपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में प्राप्त तथ्यों का सत्यापन एवं आर्थिक लेन-देन की जांच हेतु अभियुक्त के बैंक खातों का विस्तृत जाँच किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-02.06.2022 को आंदन कुमार के साथ 05 लाख की लूट की घटना घटित हुई थी, जिसके बाद से, ये इन अपराधियों के संपर्क में आये थे। इस घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त को इसुआपुर थाना, सारण द्वारा इसुआपुर कांड में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिन्हे पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछ-ताछ की जाएगी। इस कांड में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। > गिरफ्तार
अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. साजिद अली, पिता-मो० सलाउद्दीन, साकिन शेखपुरा, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान।
2. आनंद कुमार, पिता-रामएकबाल प्रसाद, साकिन मौलनापुर, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. पिस्टल-01 2. कारतूस-05 3. मोटरसाइकिल-01 4. मोबाइल-04 5. नगद राशि-10,000 रु० 6. काले रंग का बैग-01 > टीम में शामिल सदस्य :- 1. श्री अमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज। 2. पु.नि. राजु कुमार, थानाध्यक्ष बसंतपुर थाना। 3. पु.अ.नि. सविता कुमारी, थानाध्यक्ष, लकड़ीनवीगंज थाना। 4. पु.अ.नि. आशुतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, भगवानपुरहाट थाना। 5. एस.टी.एफ टीम । 6. जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
यह भी पढ़े
बसंतपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन
नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ किये गये दुर्व्यवहार का बौद्धिक विकास मंच ने किया निंदा
