Headlines

राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न  

राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न

संत-महंतों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

श्रीनारद मीडिया, राजगीर,नालंदा(बिहार):

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पद्मा एकादशी ऐतिहासिक तीर्थ राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ब्रह्मकुंड की पवित्र गर्म जलधाराओं में पूज्य संत-महंतों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

 

इस दिव्य आयोजन के मुख्य आकर्षण ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख-ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उन्होंने शाही स्नान कर समस्त विश्व के कल्याण और लोकमंगल की मंगलकामना की।इस अवसर पर महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा,राजगीर की यह धरा भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और वैदिक ऋषियों की तपस्थली है।

 

पुरुषोत्तम मास में यहां किया गया स्नान देह की शुद्धि के साथ आत्मशुद्धि का महापर्व है। यह हमें धर्मनिष्ठा, भक्ति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से जोड़ता है। सनातन संस्कृति का मूल संदेश ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ ही है। मेरी प्रार्थना है कि प्रभु की कृपा से प्रत्येक जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश फैले।

 

आज की युवा पीढ़ी को भी ऐसे आयोजनों से जुड़कर अपनी संस्कृति और जड़ों से प्रेरणा लेनी चाहिए।ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह चार बजे से ब्रह्मकुंड ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष से गूंज उठा। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 

स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया।पौराणिक मान्यता है कि मलमास अर्थात पुरुषोत्तम मास में राजगीर के ब्रह्मकुंड में स्नान करने से समस्त पापों का क्षय होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ देशभर से आए श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया।

 

यह भी पढ़े

कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन

कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल

बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश

नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक हुई

बिहार MLC चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Leave a Reply

error: Content is protected !!