Headlines

अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज, महिलाएं श्रद्धा व आस्था के साथ करेंगी पूजन-अर्चन

अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज, महिलाएं श्रद्धा व आस्था के साथ करेंगी पूजन-अर्चन

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन ( बिहार )।

सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज 15 जून सोमवार को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की पहली सोमवती अमावस्या श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह तिथि अधिकमास के समापन दिवस के रूप में भी विशेष महत्व रखती है। सोमवती अमावस्या के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना भी की जायेगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि पर पितरों का वास पीपल वृक्ष में माना जाता है। इसलिए इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा, 11 या 108 बार रंगीन धागा लपेटते हुए परिक्रमा तथा जल अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है।
श्रद्धालु सुबह स्नान-ध्यान के बाद पीपल वृक्ष के नीचे दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना करेंगे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पितरों की शांति के लिए पूजा-पाठ करेंगे।
स्थानीय पंडितों के अनुसार जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन दान-पुण्य, जप, तप और पितृ तर्पण करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि पीपल वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है तथा इसकी पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस दिन महिलाएं पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार के सुख, सौभाग्य और दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं, कई लोग जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं अन्य सामग्री का दान भी करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!