सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में शोक
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भागवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):
सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खैैरवा गांव निवासी शिवप्रसाद महतो के 28 वार्षिय पुत्र टुनटुन कुमार का सर्पदंश से रविवार को मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की युवक किसी काम से अपने खेत में गया था। जिसे जहरीला सांप ने काट लिया।
इसके बाद युवक अचेत अवस्था में चला गया। वही परिजनों ने झड़ फुक के चक्कर में पड़ उसका त्वरित इलाज नहीं कराए।
जब युवक की स्थिति बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मृत्यु की सुचना मिलते है परिवार में मातम फैल गया तथा परिजनों के चित्कार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा सांत्वना देने लगे।
यह भी पढ़े
अमनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों का हुआ भव्य सम्मान
सीवान में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली
सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
