Headlines

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

खगड़िया जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

इसी क्रम में गंगौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विशेष रणनीति के तहत आरोपी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव उर्फ लुचो यादव के रूप में हुई है.

 

वह बड़ी कोठिया गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं. साथ ही आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है.बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर गंगौर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया है.

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.एसटीएफ और सशस्त्र बल भी रहे शामिल इस कार्रवाई में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाग लिया. छापेमारी दल में एसटीएफ (एसओजी-3) की टीम और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे.

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

यह भी पढ़े

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बंगाल से लाई जा रही ब्रांडेड शराब की खेप जब्त, टेंपू से बरामद विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार

अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज, महिलाएं श्रद्धा व आस्था के साथ करेंगी पूजन-अर्चन

सत्ता हासिल करना लक्ष्य नहीं

हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच- मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!