Headlines

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भागलपुर, बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

 

शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

श्री यादव ने बताया कि विक्रमशिला गंगा पुल पर निर्मित बेली ब्रिज से बालू लदे छोटे वाहनों के अवैध आवागमन की शिकायत मिलने पर भी जांच कराई गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद मौके पर तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक, तीन पुलिसकर्मियों तथा एक गृहरक्षक को निलंबित कर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज पर सड़क सुरक्षा कार्य में लगे अन्य निजी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वहां चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बंगाल से लाई जा रही ब्रांडेड शराब की खेप जब्त, टेंपू से बरामद विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार

अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज, महिलाएं श्रद्धा व आस्था के साथ करेंगी पूजन-अर्चन

सत्ता हासिल करना लक्ष्य नहीं

हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच- मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!