Headlines

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

महिलाओं को ज्यादा करते थे टारगेट

बाइक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर चलते थे

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर पुलिस ने राहगीरों से छिनतई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला से पर्स छीना गया था। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, आलोक कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो अहियापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलती महिलाओं और राहगीरों को अपना निशाना बना रहा था। यह कार्रवाई भीखनपुर इलाके में एक महिला से सरेराह पर्स छीनने की घटना के बाद शुरू हुई।

 

अपराधी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले राहुल कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर छीना गया पर्स और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। राहुल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा किया। अकेले चलने वालों को टारगेट करते थे राहुल से मिली जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के 2 अन्य सदस्यों, आलोक कुमार और अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे गिरोह में कुल 4 से 5 सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

 

गिरोह ने अपराध करने का एक खास तरीका (मोडस ऑपरेंडी) बना रखा था।राहुल कुमार और अभिषेक कुमार बाइक पर सवार होकर निकलते थे। ये दोनों मुख्य रूप से वैसी महिलाओं और राहगीरों को चिह्नित करते थे जो सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे होते थे। फर्जी नंबर प्लेट का करते थे इस्तेमाल पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अपराधी बेहद शातिराना तरीका अपनाते थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान वे अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे, ताकि यदि कोई सीसीटीवी फुटेज या चश्मदीद पुलिस को गाड़ी का नंबर बताए, तो पुलिस गुमराह हो जाए।

 

वहीं, गिरोह के तीसरे सदस्य आलोक कुमार की भूमिका इस पूरे सिंडिकेट में सबसे अहम थी। आलोक का काम चोरी और छिनतई किए गए मोबाइल, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर आदि कीमती सामानों को बाजार में ठिकाने लगाना और उन्हें सस्ते दामों पर बेचना था। भारी मात्रा में सामान-आभूषण बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में लूटा गया सामान बरामद किया है। बरामद सामानों की सूची में विभिन्न कंपनियों के 18 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो बाइक, सोने की एक अंगूठी, कान की बाली, चांदी की पांच जोड़ी बिछिया, महिला से छीना गया बैग और अन्य संदिग्ध सामान शामिल हैं।

 

इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल और जेवरात की बरामदगी से साफ है कि यह गिरोह शहर में कितनी बड़ी संख्या में वारदातों को अंजाम दे चुका था। अन्य की तलाश जारी,एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में छिनतई की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगेगी,एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

यह भी पढ़े

बंगाल से लाई जा रही ब्रांडेड शराब की खेप जब्त, टेंपू से बरामद विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार

अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज, महिलाएं श्रद्धा व आस्था के साथ करेंगी पूजन-अर्चन

सत्ता हासिल करना लक्ष्य नहीं

हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच- मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!