Headlines

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बकाढ गांव के पास बदमाशों ने लूटपाट और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने टोटो रोककर यात्रियों से मोबाइल लूट लिए। विरोध की आशंका में फायरिंग कर दी, जिसमें एक मजदूर को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है हथियार के बल पर रोका टोटो, छीने मोबाइल जानकारी के अनुसार टोटो चालक सुबोध सहनी यात्रियों को लेकर मालपुर गांव की ओर जा रहा था।

 

बहुआरा हरप्रसाद मुख्य मार्ग पर बकाढ गांव के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाश ने हथियार के बल पर टोटो रुकवा लिया। बदमाश ने चालक और यात्रियों से तीन से चार मोबाइल फोन छीन लिए। मिक्सर मशीन पर सवार मजदूरों को देख चलाई गोली इसी दौरान पीछे से मिक्सर मशीन पर सवार होकर करीब 10 से 12 मजदूर आ रहे थे। अपराधियों को लगा कि ये लोग विरोध कर सकते हैं। इसी आशंका में अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

 

गोली एक मजदूर की जांघ में लग गई।घायल की पहचान पटना जिले के गोसाईं टोला निवासी 25 वर्षीय प्रमोद पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रमोद तीन दिन पहले ही अपने बहनोई के घर आया था। घटना के बाद घायल को पहले पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, अपराधी फरार, घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं,महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पातेपुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर पांच सवारी बैठ कर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश आया और हथियार के बल पर तीन यात्री का मोबाइल लूट लिया। इसी दौरान मिक्सर मशीन लेकर कुछ मजदूर जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई, गोली एक मजदूर को लग गई। वह घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें

25 लाख की बरामदगी या 35 लाख की रिश्वत का खेल?

शादी में हथियार लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार:5 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, अबतक दो धराये

जमुई में  थाना से महज 200 मीटर दूर सदर अस्पताल के गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ,निष्पक्षता बनाए रखें – घनश्याम पाठक

दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की

कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!