कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज
एक बुलेट एवं पिस्टल बरामद
मुख्य आरोपित का मामा भी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान ):

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव के योगिया बाबा स्थान के समीप एनएच 331 पर गुरुवार की रात्रि एक कलयुगी मित्र ने अपने एक मित्र को गोली मार दी । गोली से घायल युवक कौड़ियां गांव के इंद्र राय टोला निवासी राम बाबू तिवारी का पुत्र आदित्य राज है । इस मामले में घायल आदित्य राज के पिता के आवेदन पर पांच लोगों
पर जान मारने के नियत से गोली मार घायल करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है । इस मामले में कौड़ियां टोले सरनीया टोला के युवराज कुमार, उसका भाई आदित्य कुमार , कौड़ियां फ़ते राय टोला के शोभित कुमार सिंह तथा रौनक सिंह तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी विजेंद्र सिंह को आरोपित किया है ।
उन्होंने कहा है कि आदित्य सिंह अपने बुलेट बाइक से मेरे घर आए और मेरे पुत्र को मेला घूमने के लिए बुलाकर लेकर चला गया । रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठा युवराज कुमार वो अन्य आरोपितों के हवाले मेरे पुत्र को आदित्य सिंह ने योगिया बाबा के पास उतार दिया । युवराज कुमार ने पिस्टल से मेरे बेटे को गोली मार दी।
पुलिस ने इस मामले में एक अन्य को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है ।
छापेमारी में बुलेट बाइक एवं पिस्टल बरामद… घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के मार्ग दर्शन पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने मुख्य आरोपित युवराज कुमार के घर कौड़ियां सरनिया
टोला से घटना के उपयोग किए गए बुलेट बाइक एवं पिस्टल बरामद किया गया ।
मुख्य आरोपित के मामा पिस्टल सहित गिरफ्तार.. इस कांड के तरैया थाना क्षेत्र के छपिया निवासी युवराज कुमार के मामा रवि कुमार सिंह को युवराज के घर से कांड में प्रयोग किए गए पिस्टल के साथ गिरफ्तार किय गया है । पुलिस गिरफ्तार रवि कुमार सिंह के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की है ।
