पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार:24 घंटे में 839 लीटर विदेशी शराब जब्त
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पूर्णिया पुलिस ने जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 839.300 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देसी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, 9.29 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए कुल 15 अभियुक्तों में से 11 शराब कारोबार से जुड़े थे, जबकि 4 अन्य मामलों के आरोपी थे। हालांकि, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई।
इसके अलावा, जिले में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। नियम उल्लंघन करने वालों से 4 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने इस दौरान 6,445 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक चारपहिया वाहन और एक लाइटर भी बरामद किया।
पूर्णिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। उनका कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
यह भी पढ़ें
शादी में हथियार लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार:5 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, अबतक दो धराये
जमुई में थाना से महज 200 मीटर दूर सदर अस्पताल के गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ,निष्पक्षता बनाए रखें – घनश्याम पाठक
दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की
कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज
