भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक के गोला मंडी स्थित प्रखंड भाजपा कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के प्रति योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा एससी-एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिनोद राम, प्रमोद प्रसाद, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, हरिश्चंद्र प्रसाद, प्रमोद राय, परमेश्वर प्रसाद, कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा
सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प
लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा
जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी
