Headlines

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में निवर्तमान अंचल अधिकारी पंकज कुमार की भावपूर्ण विदाई एवं नवागत अंचल अधिकारी उदयन सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंकज कुमार के कार्यकाल की सराहना की और उनके सहयोग व मार्गदर्शन को याद किया।

साथ ही नए अंचल अधिकारी उदयन सिंह से क्षेत्र के समग्र विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।इस अवसर पर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, सिसवन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र शाह, जन सुराज नेता अभिषेक पाण्डेय,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती,

 

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश तिवारी, राजद नेता अवधेश चौहान, अभिषेक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने निवर्तमान अधिकारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नवागत अधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में अंचल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर

कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर सफल, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

250@अमेरिका इस दुनिया का सबसे पावरफुल देश है,कैसे?

पीएम मोदी को इंडोनेशिया में ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!