Headlines

कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर सफल, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर सफल, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन जमा करते और आवश्यक जानकारी प्राप्त करते नजर आए।
शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच भी शुरू की। पात्र लाभुकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी पाई गई, संबंधित आवेदकों को आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, बीसीओ रामनारायण साह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि  मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!