दरौली पुलिस पर हमला, अवैध खनन व शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के दरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायनपुर में पुलिस टीम पर हमले, अवैध खनन और शराब कारोबार के मामले में चार आरोपित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व बोलेरो बरामद की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रकाश उपाध्याय, मीकू उपाध्याय, उज्ज्वल उपाध्याय व शिवम पांडेय है। जिसे जेल भेज दिया गया। जिनके विरुद्ध पुलिस पर हमला के लिए ग्रामीणों को भड़काने, अवैध खनन और अवैध शराब कारोबार, पुलिस टीम पर मेलहनी घाट के पास फायरिंग से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर दरौली गुठनी मेन रोड पर टड़वा के पास से गुठनी की तरफ से दरौली की ओर आ रही बोलेरो को रोक जांच किया गया। बोलेरो में चार लोग सवार थे। जांच के दौरान दरौली के नरायनपुर पुलिस टीम पर हमला के मास्टर माइंड सहित अवैध खनन के चारो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान पिस्टल व जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बरामद हथियार को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
