हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा बने एसबीआई के सर्किल बेस्ड ऑफिसर, दी बधाई
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड के हुस्सेपुर गांव निवासी सुनील कुमार ओझा एवं श्रीमती कुंती देवी के पुत्र अंशु कुमार ओझा ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
बताया गया है कि अंशु कुमार ओझा ने अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत मणिपाल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक, बेंगलुरु से की। वहां लगभग तीन वर्षों तक कार्य करते हुए उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अनुशासन, जिम्मेदारी और कार्यकुशलता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
इसी दौरान उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) की परीक्षा भी दी, लेकिन मात्र एक अंक से चयन से वंचित रह गए। इस असफलता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार कठिन परिश्रम, लगन तथा आत्मविश्वास के बल पर एसबीआई की सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना सपना साकार किया।
अंशु कुमार ओझा ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान, पूर्वजों, माता-पिता, परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मंजिल नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों और नए लक्ष्यों की शुरुआत है।
उनकी इस उपलब्धि पर समाजसेवी योगेंद्र शर्मा, जदयू नेता सत्येंद्र भवानी, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, डॉ. अमित कुमार तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, कृष्णा तिवारी, अजय पंडित, रवि कुंवर, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, पवन कुमार, विजय कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें
फर्जी लिंक के झांसे में आकर दुकानदार के क्रेडिट कार्ड से ₹1.26 लाख की साइबर ठगी
जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए
एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान
सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित
पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…
