Headlines

जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला का एकमा अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रवि शेखर ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित कर्मियों को मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में विभिन्न मामलों से जुड़े तीन नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि सुनवाई के बाद चार लंबित मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने शेष लंबित मामलों का भी समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।

जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू, कार्यालय कर्मी रजत कुमार एवं संजीत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित

पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति से छीना था मोबाइल, आरपीएफ ने किया बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!