हरिद्वार में मजदूर की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया टोला लीलही निवासी विनोद महतो के पुत्र करण महतो का शनिवार को हरिद्वार से उसके घर एम्बुलेंस से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया । सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
शव लेकर साथ आए युवक के मौसा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के डुमरा सेंटर निवासी बलिंद्र महतो,दोस्त सारण जिला के डेरनी सुतिआर निवासी विकास कुमार और अवतार नगर थानाक्षेत्र के प्रताप नगर निवासी ब्रिटिश कुमार को पीड़ित परिवार बंधक बना हत्या कर देने का आरोप लगाने लगे । इसकी सुचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के निर्देश पर एएसआई बीरेंद्र कुमार पाण्डेय दलबल के साथ स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया ।
सभी को मुक्त कराया । मृत मजदूर युवक के मौसा बलिंद्र महतो ने बताया की उत्तराखंड हरिद्वार जिला के भगवानपुर थाना के रायपुर चौक के पास एक कम्पनी में एसी का काम करता था । गुरुवार को कार्य स्थल पर गिरा हुआ पाया गया । अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर रिस्तेदार को सौप दिया। उसने बताया कि कम्पनी ने शव को पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस का खर्च अलावा दाह संस्कार के लिए मुआवजा के तौर पर 50 हजार रूपया को दिया है। जिसे मृत के स्वजनों को पुलिस के उपस्थिति में सौप दिया।
यह भी पढ़ें
हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा बने एसबीआई के सर्किल बेस्ड ऑफिसर, दी बधाई
भारत से मेडागास्कर तक Gen Z विरोध प्रदर्शनों की कमान संभाल रहे हैं, क्यों?
फर्जी लिंक के झांसे में आकर दुकानदार के क्रेडिट कार्ड से ₹1.26 लाख की साइबर ठगी
जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए
एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान
सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित
पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…
