खिड़की के रास्ते से 16 साल की छात्रा को उठाया फिर कर दी हत्या, झाड़ियों में मिला शव.

खिड़की के रास्ते से 16 साल की छात्रा को उठाया फिर कर दी हत्या, झाड़ियों में मिला शव.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन महिलाओं और लड़कियों से दुष्कर्म और फिर उनकी हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। अपराधियों में थोड़ा सा भी पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि बिहार में अपराध चरम पर हैं। वैशाली जिले में एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में 16 वर्षीय इंटर के छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घरवालों ने प्रेम जाल में फंसाकर छात्रा की हत्या कर देने की आशंका जाहिर की है। लड़की को सुबह में जब परिजन नहीं देखें तब लड़की के परिजनों ने मंगलवार को सुबह खोजबीन शुरू की काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो वैशाली थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। उसी समय एक लड़की के शव के मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण ईकट्ठा हो गए।

मृतका के दादा रामानंद राय ने बताया कि लड़की की मां और भाई राहीमपुर पंचायत के सरपंच सिकंदर राय के यहां भोज खाने गए थे। वे साढ़े 12 बजे रात तक जगे थे। सुबह में जब खोजबीन किया तब लड़की घर में नहीं पाई गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने प्रेम जाल में फंसाकर अपनी पोती का हत्याकर देने की आशंका जाहीर की है।

उन्होंने कहा कि उनके घर के खिड़की में किवाड़ नहीं है। ऐसी आशंका है कि अपराधी खिड़की के रास्ते घर मे घुसे होंगे। लड़की का चप्पल घर में ही बरामद किया गया है। लड़की का शव उनके घर से महज 200 मीटर अलग झाड़ी में बरामद हुआ है। अचानक लड़की की हुई मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सह  अवर निरीक्षक रूपेश ने बताया कि पूरे मामले का हर बिन्दु पर गहनता से जांच की जा रही है। इस सिलसिले मे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछकी जा रही है.

Leave a Reply

error: Content is protected !!