बच्चा पैदा करने के योग्य नहीं था पति, पत्नी हुई गर्भवती तो फिर….

बच्चा पैदा करने के योग्य नहीं था पति, पत्नी हुई गर्भवती तो फिर….

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

पहली पत्नी की मौत के बाद एक युवक ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से युवक को बच्चे थे। इसलिए उसने नसबंदी करवा ली। कुछ दिन बाद पत्नी गर्भवती हो गई, युवक अंदर ही अंदर घुटने लगा। युवक की जिस महिला से दूसरी शादी हुई थी उसकी भी यह दूसरी शादी थी। कुछ दिन बाद पत्नी को एक बच्ची पैदा हुई। नसबंदी के चलते युवक पत्नी पर बेवफाई का शक गहराने लगा और एक दिन उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली। पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला बक्सर जिले के हरपुर जयपुर पंचायत के गोपालपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार मृतिका उषा देवी 35 वर्ष बृजनन्दन यादव की दूसरी पत्नी थी, जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत के बद हुई थी। जानकर बताते हैं कि मृतिका की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बृजनन्दन यादव को 2 बेटी व 1 बेटा है। वहीं दूसरी पत्नी से भी एक दो महीने की दुधमुंही बच्ची है।

दुधमुंही बच्ची ही इस घटना की वजह मानी जा रही है। बृजनन्दन यादव बच्चा पैदा करने के योग्य नहीं था। बताते हैं कि उसने ऑपरेशन करा रखा था। इस बीच पत्नी का गर्भवती होने के साथ ही बच्चा जनना काल बन गया। जिसके बेवफाई का ईनाम पति ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मचा गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!