भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के माता पिता के पूर्णतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी सिवान के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा उनके पूजनीय माता स्वर्गीय सावित्री देवी एवं पिता स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय के दसवीं पुण्यतिथि पर शहर के सफायर इन होटल में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय थे। इस मौके पर श्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश में सनातन और संस्कृति जीवित रहती है।
हमारे सनातन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि रखा गया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भी स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय जी के द्वारा पुत्रवत प्रेम मिला है। माननीय मंत्री ने ऐसे आयोजन के लिए संजय पाण्डेय और उनके भाई राजेश कुमार पाण्डेय को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में देश विदेश से मशहूर कवि आए हुए थे बुद्धिनाथ मिश्रा देहरादून से संस्कृति मिश्रा दिल्ली से सुभाष चंद्र यादव गोरखपुर से विष्णु सक्सेना शिकोहाबाद से डॉक्टर सर्वेश अस्थाना लखनऊ से पंडित भूषण त्यागी बनारसी से चेतन चर्चित इंदौर से और श्रीमती आरती आलोक वर्मा सिवान से और अपने सिवान के सुनील कुमार तंग ने सभी कवियों का स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में नीलम पाण्डेय, श्याम किशोर पाण्डेय, कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र, रंजना पाण्डेय, अरविंद कुमार पाण्डेय, कनकलता मिश्र, विपुंजय मिश्रा, विक्की पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय सहित पूरे पाण्डेय परिवार ने अतिथियों का अगुवाई किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री के साथ दरैंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, गोरियाकोठी के विधायक दिवेश कांत सिंह, सिवान के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह, राजीव कुमार बिट्टू, संगीता चौधरी, सेम्पी गुप्ता, किरण गुप्ता, लीलावती गिरी, सिवान भाजपा के जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी, सिवान भाजपा के पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, चंद्रकेतु सिंह, महादेव पासवान, रिजवान अहमद, सहित जिले के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सावित्री देवी और स्वर्गीय अवधेश कुमार पांडे के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कवियों को सुना।
यह भी पढ़े
केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्द्र सिन्हा को किया सम्मानित
जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष
विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?
शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?
रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..
बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

