लड़की से नाबालिग की हुई तू-तू मैं-मैं, फसाद में कूद पड़ा बॉयफ्रेंड, खूनी रंजिश में बदला इंस्टाग्राम का विवाद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भोजपुरः इंस्टाग्राम पर लड़की से तू-तू मैं-मैं करना एक नाबालिग की मौत का कारण बन गया. आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड को विवाद का पता चला, तो उसने किशोर को सड़क से उठा लिया. किडनैप कर ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी. शव फेंककर आरोपी फरार हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदल गया.
पूरा मामला आरा के केजी रोड स्थित कोचिंग सेंटर से जुड़ा है.आरा शहर में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद ने एक इंटर के छात्र की जान ले ली. मामला भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत केजी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर का है. जहां से छात्र का जबरन अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप एक युवक पर लगा है जिसने की प्रेमिका के कहने पर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सन्नी सिंह के रूप में हुई है.
सन्नी का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव स्थित अंडरपास के पास से बरामद किया गया.युवती के प्रेमी पर नाबालिग की हत्या का आरोप पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेमिका के कहने पर उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की जो की फरीदाबाद में रहती है. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या करा दी.
उसने बताया कि गाली देने के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया.तीन आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर मृतक का युवती से विवाद हुआ था.
यह भी पढ़े
01 फरवरी 📜 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष
01 फरवरी 📜 भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा
निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक
सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

