घर में बच्चे संग सो रही महिला से रेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

घर में बच्चे संग सो रही महिला से रेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की

धमकी

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के भोजपुर जिले में फिर एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है। घर में घुसकर महादलित से दुष्कर्म किया गया है। महिला तीन बच्चों की मां है और अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी। यह घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के एक गांव की शनिवार रात करीब नौ बजे की है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक शख्स पर लगा है।

इस संबंध में महिला के बयान पर गड़हनी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपित उसी गांव का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह है। वह भी शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है। घटना के बाद से ही वह गांव से फरार हो गया है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद महिला का बयान दर्ज कराने में जुटी है।

बताया जाता है कि महिला का पति बाहर काम करता है। महिला अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। शनिवार की रात अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। करीब नौ बजे गांव का ही ओमप्रकाश सिंह उसके घर में घुस गया और घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी। उसके बाद पकड़े जाने के डर से वह भाग निकला। सूचना मिलने पर महिला के अन्य परिजन पहुंचे। इसके बाद रविवार की सुबह थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।

ट्रेनी डीएसपी सह गड़हनी थानाध्यक्ष जीतेश पांडेय के अनुसार पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। महिला की मेडिकल जांच करा मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपित की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला का पति बाहर कमाने गया है। दो बच्चे रात में पूजा देखने गये थे। तभी आरोपित उसके घर धमक गया। उसने डरा-धमका कर महिला से दुष्कर्म किया और भाग गया।

महिला के ससुर ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में प्राइवेट काम करता है। बहू उनसे अलग कुछ दूरी पर स्थित पुराने मकान में बच्चों के साथ रहती है। बताया कि उनके पिता की ओर से संत रविदास जी की मूर्ति स्थापित की गयी है। रविदास जयंती पर शनिवार की रात पूजा हो रही थी। बहू के दो बेटे भी पूजा में शामिल थी। बहू छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली थी, तभी घटना हुई।

यह भी पढ़े

बुचेया गाव मे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मे महिला सहित पांच व्यक्ति घायल

बड़हरिया की ओर से राममंदिर के लिए किया गया छह लाख 35 हजार रुपये का निधि समर्पण

*आजाद वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रामनगर में कैंप लगाकर फ्री दवा वितरण किया गया*

Leave a Reply

error: Content is protected !!