खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले अभिमन्यु सिंह को मिला “सतीश चंद्र मुखर्जी सम्मान”

खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले अभिमन्यु सिंह को मिला “सतीश चंद्र मुखर्जी सम्मान”

भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन के महासचिव ई० प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा जिले के प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक अभिमन्यु सिंह को “सतीश चंद्र मुखर्जी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत तीतरा बाजार स्थित कार्यालय में प्रदान किया गया।

खेल को बनाया राष्ट्र निर्माण का माध्यम
अभिमन्यु सिंह को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके वर्षों से किए जा रहे योगदान, युवा प्रतिभाओं को तराशने, अनुशासन व समर्पण के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उनमें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जगाई।

फाउंडेशन ने बढ़ाया उत्साह, कहा – ऐसे लोग समाज की पूंजी
सम्मान प्रदान करते हुए महासचिव ई० प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि अभिमन्यु सिंह जैसे समर्पित प्रशिक्षक समाज की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सामने लाना है, जो राष्ट्र निर्माण में अपने स्तर से अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं।

समाज के युवाओं को दी प्रेरणा
सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिमन्यु सिंह ने फाउंडेशन का आभार प्रकट किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं से खेल को सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-विकास और देशसेवा का साधन मानने की अपील की।

स्थानीय स्तर पर भी खुशी की लहर
सम्मान समारोह की खबर सुनते ही क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। अभिमन्यु सिंह की लगन और परिश्रम की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यह सम्मान सही व्यक्ति को मिला है, जो वर्षों से बिना किसी प्रचार-प्रसार के राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं।

यह भी पढ़े

पुलिस हिरासत में हमें घोर यातना दिया गया- साध्वी प्रज्ञा

सिधवलिया की खबरें : महिला को उसी के मौसी एवं मौसेरा भाई  ने मारपीट कर घायल कर दिया

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल; 12 IAS को नई जिम्मेदारी, 4 अधिकारियों का तबादला, पढ़ें  सूची

पटना डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, प्रेम में शक बना खून की वजह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

क्या रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है?

जीरादेई में नेत्र जांच अभियान चलाने के लिए सीएमओ को आपन सिवान ने सौंपा ज्ञापन

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम, दुनियांभर में रचा इतिहास

प्रवासी महिलाओं को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया

मिथिला चित्रकला के कलाकार, मृणाल सिंह की सराहनीय प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!