Headlines

15 जनवरी को मनाई जायेगी खिचड़ी,मकर संक्रांति : पंडित गिरिराज बाबा

15 जनवरी को मनाई जायेगी खिचड़ी,मकर संक्रांति : पंडित गिरिराज बाबा

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

सीवान जिला सहित दारौंदा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी गुरुवार को हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।

बगौरा निवासी प्रसिद्ध पंडित गिरिराज बाबा ने बताया कि 15 जनवरी को संक्रांति का पुण्य काल होगा। इसलिए इसी दिन
दान-पुण्य कर पर्व को मनाये।

उन्होंने कहा कि 14 जनवरी बुधवार की रात 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर राशि में सूर्य की प्रवेश काल को ही संक्रांति माना जाता हैं।

शास्त्र के अनुसार बात करें तो सूर्य की संक्रांति यदि दोपहर में या उसके बाद होती हैं तो उसका पर्व काल अगले दिन मनाया जाता हैं। इसी दृष्टि से संक्रांति का पर्व काल व पुण्य काल 15 जनवरी को मनाया जायेगा। इस दिन से सूर्य उत्तरायण के हो जायेंगे,
उन्होंने बताया कि इस दिन प्रातःकाल लोंग गंगा नदी, तालाबों एवं सरोवरों में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद दान-पुण्य कर खिचड़ी एवं पारंपरिक व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।

पंडित गिरिराज बाबा के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर तिल, गुड़, अन्न, चूड़ा-दही का दान अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके साथ ही ऊनी वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें तथा पंचांग का दान करना भी विशेष पुण्य फल प्रदान करता है।
इस दिन से खरमास का समापन हो जाएगा। मांगलिक और शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!