बिहार के छपरा में दरिंदगी के बाद हैवान ने महिला को15 से ज्यादा बार चाकू मारा.

बिहार के छपरा में दरिंदगी के बाद हैवान ने महिला को15 से ज्यादा बार चाकू मारा.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के छपरा में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उससे कुछ दूर ही उसके कपड़े पड़े हुए थे। हैवान ने इतनी बेरहमी से हत्या की है कि शव देखकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। शव पर पेट, गर्दन, मुंह और सीने समेत 15 से ज्यादा जगह पर चाकू मारा गया था। महिला की आंख तक फोड़ दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पति के साथ गांव में रहती थी
मामला बनियापुर थाना क्षेत्र का है। जिस महिला की हत्या की हुई उसकी उम्र 32 साल थी। वह पति के साथ गांव में ही रहती थी। रविवार शाम 4 बजे बकरियों का चारा लेने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई थी। रोजाना की तरह जब महिला देर शाम तक घर नहीं पहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

काफी देर तक तलाशने के बाद ग्रामीणें को गांव के बाहर धोबिया घाट के पास झाड़ी में महिला की लाश पड़ी मिली। शव से कुछ दूरी पर ही उसके कपड़े पड़े थे। शव देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दरिंदे ने बेरहमी से महिला की हत्या की थी। पूरे शव पर खून बह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर पर 15 से ज्यादा बार चाकू के हमले से निशान थे। एक आंख भी फोड़ दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि: पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वे हंगामा करने लगे। गांव वालों का कहना था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा। इसके बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। आसपास से भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। हालांकि, महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इतनी बेरहमी से हत्या क्यों?
महिला की हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की? यह बात पुलिस को भी समझ नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि या तो हत्यारे ने शव की पहचान न हो इसके लिए शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया है। या फिर वह बुरी तरह से नशे में था। एक शंका यह भी है कि महिला ने आखिरी तक जोरदार विरोध किया हो। इस कारण से हत्यारा उस पर चाकू से वार पर वार करता चला गया।

वारदात में कितने लोग शामिल थे? यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है कि जहां महिला के कपड़े पड़े थे, वहां उसके साथ दरिंदगी की गई। फिर हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!