पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल : पूर्व मंत्री

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल : पूर्व मंत्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, बलिया (यूपी):

सिकंदरपुर (बलिया) पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अत्याचार भ्रष्टाचार, बलात्कार, लूट,डकैती, अपहरण की भरमार है। यह सब कुछ सत्तापक्ष के इशारे पर हो रहा है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी क्षेत्र के पिलुई गांव में आयोजित जन चौपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की सारी संपत्तियों को भाजपा सरकार अपने चेहते अडानी और अंबानी को कौड़ियों के भाव दे रही है।

देश में उम्र 7 वर्ष विदेशी कर्ज दोगुना हो गया है। आज जो बच्चा पैदा होता है। वह भी 70000 रुपए का कर्जदार है। देश में आपात काल के लिए रखा गया।पैसा भी ऐ सरकार उतारकर पार कर चुकी है। देश में रिजर्व रखा गया सोना भी सरकार ने बेच चुकी है।

जो सरकार पूरे देश को कंगाल बना चुकी है। पूरे प्रदेश किसान मजदूर छात्र नौजवान सब परेशान है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से उब चुकी है। और प्रदेश में बदलाव के लिए मन बना चुकी है। 2022 की सुनामी में भाजपा का नामो निशान मिट जाएगा।

जन चौपाल को रामजी यादव, देव नारायण यादव, हृदय यादव,पूनम राजभर, रंभा साहनी,धनंजय राजभर, नरेंद्र पटेल, अजय सिंह पटेल, बरमेश्वर चौहान सत्यदेव वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया। जन चौपाल की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन शिवजी त्यागी ने किया।

 

यह भी पढ़े

जाति आधारित जनगणना कराने से सरकार को बचना चाहिए,क्यों?

विश्व व्यवस्था बनाने का पीएम मोदी का आह्वान बेहतर विश्व का आग्रह है.

लखनऊ में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का विधानसभा सम्मेलन संपन्न

रेड अलर्ट-चीनी हैकर्स के निशाने पर सुरक्षा, डाटा और पैसा खतरे में.

Leave a Reply

error: Content is protected !!