Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और उपलब्धि, देश में 74 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगे. - श्रीनारद मीडिया

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और उपलब्धि, देश में 74 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगे.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और उपलब्धि, देश में 74 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगे.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 74 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। ट्विटर पर मंत्रालय ने एक तस्वीर साझा की और कहा, भारत को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक और उपलब्धि हासिल हुई। कोविड वैक्सीन की 74 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने यह अपडेट को सुबह 7 बजे की रिपोर्ट के बाद साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 73.82 करोड़, (73,82,07,378) को पार कर गया है।

पिछले 24 घंटों में 72 लाख 86 हजार 883 खुराक दी गई।बता दें कि देश में फिलहाल 18 साल से ऊपर के लोगों के  टीकाकरण के लिए तीन टीकों कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक V का इस्तेमाल हो रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगा। इसके बाद 60 साल से ऊपर के लोगों और गंभीर रोग से पीड़ित 45 साल से ऊपर के व्यक्ति को टीका लगना शुरू। फिर 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाने लगा। 1 मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी। सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान  28 हजार 591 मामले सामने आए और 338 लोगों की मौत हो गई। कुल अब तक तीन करोड़ 32 लाख 36 हजार 921 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक एक्टिव केस तीन लाख 84 हजार 921 है। अब तक कुल चार लाख 42 हजार 655 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 34 हजार 848 मरीज ठीक हुए। इसके साथ कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तीन करोड़ 24 लाख नौ हजार 345 हो गई है।

 

वही भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में तीन दिनों से मामूली गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 28,591 नए मामलों के साथ 338 लोगों की मौत हुई है। वहीं लगातार इस भयानक बीमारी को मरीज मात भी दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में 34,848 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,32,36,921 पहुंचा, अबतक 4,42,655 लोगों की मौत

नए मामलों के आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,84,921 पहुंच गई है वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,32,36,921 है। इसके अलावा अबतक देश में 3,24,09,345 कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं कुल मौत की बात करें तो इस बीमारी ने अबतक 4,42,655 लोगों की जान ले ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना सक्रिय मामलों में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

अबतक देश में 73,82,07,378 लोगों को लगा टीका

दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 72,86,883 लोगों को टीका लगाया गया है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73,82,07,378 पहुंच गया है।

बता दें कि देश में अकेले केरल ऐसा राज्य है जहां पर लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते दिन कोरोना के 20,487 नए मामले आए जबकि 181 मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 55 हजार 191 हो गई है जिनमें से 22,844 लोगों की मौत हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। लगातार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!