अररिया: अन्तर्राजीय व अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क :

अररिया पुलिस ने अन्तर्राजीय व अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, भारतीय व नेपाली रुपये के साथ गिरोह की दो महिला चोर सहित पांच शातिर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद घरों में बार-बार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी।
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में डीआईयू टीम, बथनाहा व फुलकाहा थानेदार के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर चोरी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की। इसके बाद मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर तुर्की थाना क्षेत्र के राजा चौधरी, सहरसा थाना क्षेत्र के गंजला के मो बुचो, झारखंड के गोड्डा जिला के बरहट दिघी के शशि पासवान, फारबिसगंज कटहरा के बसंती देवी और सहरसा जिला के गंजला की मनिका खातून उर्फ माको को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार चोर के घर से चांदी का पायल, चांदी का सिक्का, चांदी का बना हुआ मछली, चांदी की अंगूठी,सोने की दो सिकरी, सोने के कान की बाली बरामद किया गया। वहीं चोरी में इस्तेमाल होने वाले चार लोहे का रिंच,पेंचकस एक,लोहे की एक आरी, लोहे का दो रड के साथ ही 29 हजार 670 भारतीय रुपया व 38 सौ नेपाली करेंसी,पांच एंड्राइड मोबाइल, पांच कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सभी बंद घरों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। पहले वे लोग बंद घरों की रेकी करते हैं फिर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
एसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज,वैज्ञानिक विश्लेषण व आसूचना संकलन के आधार पर जिले के विभिन्न स्थानों में बंद घरों में चोरी के मामलों में इन लोगों की संलिप्ता उजागर हुई है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी चोर को चोरी के अन्य मामलों में रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही जिले व आसपास के जिले में दर्द चोरी के मामलों में भी इनलोगों की संलिप्ता की जांच की जा रही है। गिरोह के सदस्यों का है पूर्व से आपराधिक इतिहास: फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के बंद घरों को निशाना बनाने वाले पकड़ाये चोर गिरोह के सदस्यों का पूर्व से अपराधी के इतिहास है। मुजफ्फरपुर के राजा चौधरी के खिलाफ फूलकाहा थाना में पूर्व से दो मामला दर्ज है। जबकि पूर्णिया के हाट थाना में आर्म्स एक्ट, मरंगा थाना में एक्साइज एक्ट,अररिया नगर थाना में एक मामला दर्ज है।
वहीं सहरसा की रहनेवाली मकिना खातून उर्फ माको के खिलाफ मधेपुरा में तीन, सहरसा में एक, भरगामा में एक व फूलकाहा थाना में दो मामला दर्ज है।सहरसा के ही मो बुचो के खिलाफ रानीगंज व भरगामा थाना में पूर्व से केस दर्ज है। वहीं फारबिसगंज कटहरा की बसंती देवी के खिलाफ अररिया व फुलकाहा थाना में अलग- अलग मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा,डीआईयू की टीम के अलावा बथनाहा व फुलकाहा थानेदार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अररिया फोटो 32 सोमवार को पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार शाति से पूछताछ करते एसपी
यह भी पढ़े
03 फरवरी 📜 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना दिवस पर विशेष
03 फरवरी 📜 नेशनल मिसिंग पर्सन डे पर विशेष
03 फरवरी 📜 स्वतंत्रता सेनानी ‘सुहासिनी गांगुली’ की जयंती पर विशेष
क्रिकेट टूर्नामेंट बना युवाओं के सपनों का मैदान – दयालु मिश्रा

