Headlines

25 मोबाइल धारकों के चेहरे पर शेखपुरा पुलिस ने लौटायी मुस्कान

25 मोबाइल धारकों के चेहरे पर शेखपुरा पुलिस ने लौटायी मुस्कान

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

25 मोबाइल धारकों के चेहरे पर शेखपुरा पुलिस ने लौटायी मुस्कान चोरी और गुम हुए 25 मोबाइलों को खोजकर असली मालिक को लौटा गया ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 200 मोबाइल किये गये बरामद फोटो 02 शेखपुरा 03 – अपने कार्यालय में धारक को मोबाईल लौटते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोए हुए मोबाइलों को बरामद कर उसके असली धारक को लौटाया है।

परेशन मुस्कान के तहत मिले मोबाइलों को लौटाने के लिए एसपी कार्यालय में सभी मोबाइल के वैद्य धारकों को बुलाया गया और उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया।खोए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की प्रशंसा की है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि चोरी और खो गए मोबाइलों को बरामद करने के लिए बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसके तहत खोले मोबाइलों को बरामद किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में सोमवार को 25 लोगों को उनके खोए मोबाइल लौटाये गये। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्निकल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर उनके वैध धारकों को उनके मोबाइल लौटाये गये। एसपी ने कहा कि शेखपुरा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल चोरी या गुम होने की सूचना पर मोबाइल खोजबीन में जुट जाती है। इसी का नतीजा है कि महज एक या दो माह के दौरान ही लोगों के गुम मोबाइल फोन को बरामद किया गया। अभी तक जिलेभर के 200 मोबाइलों को बरामद कर लौटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस के लिए टेक्निकल टीम और डीआईओ के टीम को सम्मानित किया जाएगा। मोबाइल खोता है तो दें पुलिस को सूचना: उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी कारण से मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। ताकि, ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसकी खोजबीन की जा सके।

यह भी पढ़े

अररिया: अन्तर्राजीय व अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

03 फरवरी 📜 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU)  की  स्थापना दिवस  पर विशेष

03 फरवरी 📜  नेशनल मिसिंग पर्सन डे पर विशेष

03 फरवरी 📜  स्वतंत्रता सेनानी ‘सुहासिनी गांगुली’  की जयंती  पर विशेष

क्रिकेट टूर्नामेंट बना युवाओं के सपनों का मैदान – दयालु मिश्रा

फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपीएस छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव का समापन

सीवान डीएम ने   इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 हेतु नामित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को जारी किया सख्त आदेश

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!